युवा सम्मेलन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लिंगराज भाग, भुवनेश्वर महानगर
आज दिनांक 16.11.2025, रविवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भुवनेश्वर महानगर, लिंगराज भाग की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन सरस्वती शिशु विद्यामंदिर, बरगढ़ ब्रिट कॉलोनी में किया गया।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. अमीय रंजन नायक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भुवनेश्वर महानगर के कार्यवाह श्री खिरोद बिहारी तथा मुख्य वक्ता आदरणीय श्री जयकृष्ण प्रुष्टि ,पुरी विभाग प्रचार प्रमुख, उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्षों का उत्सव मना रहा है और संघ अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश की महान संस्कृति, शिक्षा, इतिहास एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत की विदेशों में भी प्रशंसा रही है। देश निर्माण में युवाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है तथा स्वतंत्रता संग्राम में युवाओं का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
भारतीय ज्ञान परंपरा विज्ञान–सम्मत रही है। जब विश्व अंधकार में डूबा हुआ था, तब भारत के ज्ञान और विज्ञान ने दुनिया को नई दिशा दिखाई। यदि आज का युवा चाहे, तो देश बहुत तेजी से आगे बढ़ सकता है।
द्वितीय सत्र में उपस्थित युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, जैसे नाटक, भजन और देशभक्ति आधारित प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। पंच परिवर्तन पर आधारित प्रश्न मंच हुआ तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण विषयक नाटक भी मंचित किया गया।
उद्यापन सत्र में मुख्य वक्ता आदरणीय श्री रबि नारायण पाण्डा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ओडिशा पूर्व प्रांत के सह–कार्यवाह ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य युवा हैं। स्वामी विवेकानंद ने भारत के युवाओं को राष्ट्र परिवर्तन के लिए आह्वान किया था। यदि आज का युवा अपना समय राष्ट्र के लिए दे, तो भारत में व्यापक परिवर्तन संभव है। स्वतंत्रता काल में युवाओं का कर्तव्य जो था, आज के स्वतंत्र भारत में भी युवाओं की जिम्मेदारी और जागरूकता उतनी ही महत्वपूर्ण है।
इस सम्मेलन में 600 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने देशभक्ति गीत–संगीत और नृत्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया। अंत में वंदेमातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम संचालन लिंगराज भाग के कार्यवाह श्री तापस कुमार जेना तथा सह-भाग कार्यवाह तत्त्वद्विवेदी मिश्र द्वारा किया गया। अन्य सहयोगियों में श्री चिन्मय बेहेरा, श्री रजनीकांत राउत, श्री टूना साहू, श्री विष्णु चरण साहू सहित कई अन्य स्वयंसेवक सम्मिलित थे।