दुःखद – वरिष्ठ प्रचारक प्रभाकर राव आंबुलकर नहीं रहे; सरसंघचालक व सरकार्यवाह जी ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक के ज्येष्ठ प्रचारक प्रभाकरराव आंबुलकर का आज सुबह 4 जनवरी, 2023 को खापरी स्थित विवेकानंद अस्पताल में 84 वर्ष की आयु में अल्प बीमारी से निधन हो गया.

बाल्यकाल से स्वयंसेवक रहे प्रभाकरराव ने युवावस्था में कुछ समय ओडिशा में प्रचारक के रूप में दायित्व का निर्वहन किया. तत्पश्चात पंडित बच्छराज व्यास विद्यालय में शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं. वे कई वर्षों तक नागपुर जिला कार्यवाह और फिर विदर्भ सह प्रांत कार्यवाह के दायित्व पर रहे.

शिक्षक के रूप में नौकरी से त्याग पत्र देकर प्रचारक जीवन प्रारंभ किया और विदर्भ सह प्रांत प्रचारक, प्रांत प्रचारक तथा केंद्रीय कार्यालय प्रमुख आदि दायित्वों का निर्वहन किया.

विगत कुछ समय से बीमारी के चलते खापरी स्थित विवेकानंद मेडिकल मिशन अस्पताल में उपचाराधीन थे. यहीं बुधवार सुबह सात बजकर तीस मिनिट पर उन्होंने अंतिम सांस ली.

कल गुरुवार 5 जनवरी, 2023 को सुबह 8 से 10 बजे तक महाल स्थित डॉक्टर हेडगेवार भवन में अंतिम दर्शन उपरांत सुबह दस बजे अंतिम यात्रा आरंभ होगी.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी की ओर से श्रद्धांजलि संदेश….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *