पूर्व प्रान्तसंघचालक शिवराम महापात्रजी का निधन

ब्रह्मपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य शिवराम महापात्रजी (95) का 21 जनवरी शाम 7:10 बजे सब- रजिस्ट्रार कार्यालय ब्रह्मपुर के पास उनके आवास पर निधन हो गया. वृद्धावस्था के चलते वे कुछ दिनों से बीमार थे। शिवराम महापात्रजी वरिष्ठ संगठक, लेखक, शिक्षाबित रहे हैं। ब्रह्मपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। गंजाम जिला संघचालक, विभाग संघचालक, ओड़िशा प्रांत सहप्रान्त संघचालक ,ओड़िशा प्रांतसंघचालक के तौर पर वे कई वर्षों से मार्गदर्शन दे रहे थे. इसी प्रकार साप्ताहिक पत्रिका राष्ट्रदीप में 25 वर्षों से अधिक समय तक उनकी रचनाएँ बार्ता-बिलास स्तम्भ में प्रकाशित होकर समाज को मार्गदर्शन देती रहीं। इसी तरह, शहर में शिक्षा के विकास में, वह सरस्वती शिशु बिद्यामन्दिर निलकंठ नगर के संस्थापक अध्यक्ष थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। उनके 5 बेटे-बहू और पोते-पोतियां हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *