काशी विश्वनाथ मामले पर विहिप द्वारा जन-आन्दोलन की खबरें भ्रामक – आलोक कुमार

नई दिल्ली. विश्व हिन्दू परिषद ने सोशल मीडिया में चल रही एक खबर को भ्रामक बताया है. सोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि “विश्व हिन्दू परिषद व अन्य दूसरे संगठन अब पूरे देशभर में एक जनजागृति अभियान चलाएंगे व इसके तहत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रस्तावित मॉडल को लेकर पूरे देश में घूमेंगे और हिन्दुओं को इस मामले को लेकर जागृत करेंगे तथा विहिप श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की तर्ज पर इस अभियान को चलाएगी”.

विहिप के केन्द्रीय कार्याध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने कहा कि काशी विश्वनाथ का मामला न्यायालय में विचाराधीन है. हम समझते हैं कि हमारा पक्ष न्याय-संगत है. हमें पूर्ण विश्वास है कि न्यायालय में इस मामले में हमें सफलता अवश्य मिलेगी. अतः विहिप ने देशभर में इस विषय पर किसी प्रकार की जनजागृति के अभियान या जन-आंदोलन का निर्णय नहीं लिया है, अभियान को लेकर चल रही ऐसी खबरें निराधार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *