इंदौर में वरिष्ठ स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण

इंदौर (विसंकें). डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा प्रतिवर्ष समिति के स्थापना दिवस के अवसर पर इंदौर विभाग के वरिष्ट स्वयंसेवकों का एत्रीकरण आयोजित किया जाता है. स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम में 55 वर्ष से अधिक आयु वाले, तथा 40 वर्ष से अधिक संघ आयु वाले स्वयंसेवक सहभागी होते हैं. कार्यक्रम का आयोजन पंतवैद्य कॉलोनी स्थित नारायण बाग संघ स्थान पर किया गया.

रविवार को आयोजित एकत्रीकरण में लगभग 800 स्वयंसेवक उपस्थित रहे. 90 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ स्वयंसेवकों अभिनंदन स्वागत किया गया, उनमें एक स्वयंसेवक 99 वर्ष के भी थे.

बीते वर्ष में जिन स्वयंसेवकों का देवलोकगमन हो गया, उन्हें 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई. मंच पर समिति के अध्यक्ष ईश्वर जी हिंदुजा, समिति के उपाध्यक्ष विभाग संघचालक शैलेन्द्र जी महाजन, क्षेत्र कार्यवाह अशोक जी अग्रवाल उपस्थित रहे.

अशोक जी अग्रवाल ने सभी वरिष्ठ स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि कुटुंब प्रबोधन को लेकर, पर्यावरण को लेकर, सामाजिक समरसता के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कार्य करें. अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में पारित प्रस्ताव के बारे में विस्तृत रूप से उल्लेख किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *