Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home/thxlzghk/news.vskodisha.com/wp-content/plugins/admin-menu-editor-pro-bk/includes/menu-editor-core.php on line 3424
नारी शक्ति संगम – भारतीय चिंतन में महिला और भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका - ବିଶ୍ୱ ସମ୍ବାଦ କେନ୍ଦ୍ର ଓଡିଶା

नारी शक्ति संगम – भारतीय चिंतन में महिला और भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका

नई दिल्ली. नारी शक्ति संगम के अंतर्गत “महिला कल, आज और कल” कार्यक्रमों की श्रृंखला में पश्चिमी विभाग दिल्ली का कार्यक्रम रविवार को द्वारका, सेक्टर 3 में स्थित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज में संपन्न हुआ. तीन सत्रों में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ‘दृष्टि स्त्री प्रबोधन अध्ययन केंद्र, पुणे’ की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अंजली देशपांडे ने “भारतीय चिंतन में महिला” विषय पर विचार रखे. उन्होंने कहा कि भारत की महिलाएं विश्व की अन्य महिलाओं से आगे हैं. पाश्चात्य संस्कृति में “मैं” की भावना है, पर भारतीय संस्कृति में “हम” की भावना है. यहां सकल निर्माण की बात की जाती है, न कि व्यक्ति विशेष की.

मुख्य अतिथि वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता, 95 वर्षीय भगवानी देवी डागर ने नारी शक्ति संगम में आई महिलाओं के साथ अपने अनुभव साझा किये. उन्होंने कहा कि  बच्चियों को खिलाओ, पढ़ाओ, खेलने दो, और देश से बाहर जाकर मेडल लाने दो.

द्वितीय चर्चा सत्र में महिलाओं ने ‘वर्तमान में महिला की स्थिति’ विषय पर अपने अनुभव, प्रश्न व सुझाव रखे.

समापन सत्र की मुख्य अतिथि शिक्षाविद् कवयित्री प्रीतिमा खंडेलवाल ने कहा कि स्त्री स्वयं को संवारती है, साथ ही परिवार, समाज और राष्ट्र को भी संवारती है. नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, अपनी कविता और गीत के माध्यम से उन्होंने महिलाओं में जागृति लाने की बात कही.

प्रो. गीता भट्ट, निदेशक, नॉन कॉलेजिएट वीमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) दिल्ली विश्वविद्यालय ने ‘भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका’ विषय को लेकर महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की. उन्होंने स्वामी विवेकानंद, पंडित दीनदयाल जी, अब्बक्का रानी, वैज्ञानिक कमला सोहनी, लहरीबाई, आदि के उदाहरणों से महिलाओं के प्रति उनके चिंतन की जानकारी दी. राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के कर्तव्य के प्रति सजग किया.

कृष्णा पिकल्स की प्रबंधक कृष्णा यादव, मानसिक रूप से अक्षम दिव्यांग खिलाड़ी साक्षी, मॉडल एवं सतरंगी समाज फाउंडेशन की अध्यक्ष पिया कपूर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता राणा, प्रसिद्ध समाजसेवी राजबाला और अधिवक्ता अदिति को नारी शक्ति संगम में सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला समन्वय दिल्ली प्रान्त की संयोजिका एडवोकेट प्रतिमा लाकरा ने की. कार्यक्रम का संचालन प्रो. निशा राणा ने किया.

Leave a Reply